हिसार से मेहंदीपुर बालाजी के लिए एक और सीधी बस सेवा शुरू, यहां देखें टाइम- टेबल और किराया

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में आसपास के राज्यों में स्थित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए लगातार स्पेशल बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े. वहीं, प्रदेश में भी बंद पड़े कई रूटों पर बस सेवा का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है.

Haryana Roadways Bus

मेहंदीपुर बालाजी के लिए सीधी बस सेवा

इसी कड़ी में हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा हिसार से मेहंदीपुर बालाजी के लिए सीधी बस सेवा (Hisar to Mehandipur Balaji Bus) का संचालन किया गया है. निकाय मंत्री कमल गुप्ता, रोड़वेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल समेत विभाग के कई अन्य अधिकारियों ने शनिवार सुबह बस स्टैंड से हिसार मेहंदीपुर बालाजी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

ये रहेगा टाइम- टेबल

रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे हिसार से हांसी, भिवानी, नारनौल, अलवर, बांदीकुई होते हुए शाम साढ़े 5 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेगी और इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह 8:00 बजे हिसार के लिए रवाना होगी. हिसार से मेहंदीपुर 375 किलोमीटर मार्ग पर बस का किराया प्रति यात्री 400 रुपए रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.