13 फरवरी को हिसार में लगेगा रोजगार मेला, यह एमएनसी कंपनी करेगी उम्मीदवारों का चयन

हिसार | अगर आप बेरोजगार हैं तथा आईटीआई पास आउट है तो आपके लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा मौका है. बता दें कि हिसार में जॉब फेयर लगने जा रहा है. यह रोजगार मेला 13 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. राज्य के सभी प्राचार्य/ वर्ग अनुदेशक/ संस्थान इंवार्ज, हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो को इस अप्रेंटिस एवं रोजगार मेले के लिए लेटर लिखा गया है.

Education Fair

हिसार में लगेगा जॉब फेयर

इसके जरिए जानकारी दी गई है कि गुरु दक्ष आईटीआई, आर्यनगर, हिसार के मुख्य सभागार में दिनांक 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले को आयोजित किया जा रहा है. इस मेले में मुख्य रूप से देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनी हीरो मोटो कॉर्प, नीमराणा, जिला अलवर, राजस्थान शामिल हो रही है.

इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, टर्नर, मशीनिस्ट, वैल्डर, रेफ्रीजरेशन व एयर कंडीशन, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इंस्ट्रूमेंट मकैनिक, डीज़ल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, मशीनिस्ट ग्राइंडर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, पेंटर और अन्य ट्रेडों के छात्र- छात्राओं को अप्रेंटिसशिप, नौकरी जॉब के मौके दिए जाएंगे.

8 घंटे रहेगा ड्यूटी का समय

इस अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले में ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग ले व नौकरी जॉब मेले का लाभ उठाएं. ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर 9812251414, 7015706738, 9467545143, 9991745266, 9671698596 पर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया PST कार्यक्रम, ऐसे करें अपना नाम चेक

चयनित युवाओं को कैंटीन, यूनिफॉर्म, जूते, बस सुविधा दी जाएगी  (बोनस + पीएफ + ईएसआईसी) छुट्टियां मिलेगी और ड्यूटी का समय प्रतिदिन 8 घंटे होगा.

इस प्रकार मिलेगा वेतन

अगर वेतन की बात करें तो पूर्णकालिक कर्मचारी (FTE)- 19488 रुपये प्रति माह (CTC), शिक्षुता के लिए 16100 रुपये प्रति माह, बीटीपी1 आरएस- 13550/- प्रति माह सीटीसी, बीटीपी2 आरएस- 14050/- सीटीसी प्रति माहएएसडीसी- 14606 रुपये प्रति माह सीटीसी रहेगा. तकनीकी और गैर तकनीकी ट्रेड आईटीआई से पास सभी प्रशिक्षु/ छात्र इस मेले में शामिल हो सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.