हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दलहन खेती करने पर अब मिलेंगे 10 हजार रुपए प्रति एकड़

हिसार | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को हिसार दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, हिसार से विधायिका सावित्री जिंदल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. उन्होंने भिवानी जिले के गोकुलपुरा गांव में 64 एकड़ जमीन पर 11.67 करोड़ रुपए की लागत राशि से बने मोटे अनाज अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया.

CM Nayab Singh Saini Kisan

कृषि मेला उत्सव का प्रतीक: मुख्यमंत्री

कृषि मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान कृषि मेले का लाभ उठाएं. वह यहां आए देश-विदेश के वैज्ञानिकों से अधिक से अधिक आधुनिक खेती को लेकर जानकारी हासिल करें और उसे अपने खेती करने की प्रक्रिया में शामिल करें. यह मेला हरियाणा की कृषि शक्ति, अन्नदाताओं के परिश्रम और हमारे कृषि वैज्ञानिकों की दूरदृष्टी का उत्सव है.

दलहन खेती करने वाले किसानों को तोहफा

CM नायब सैनी ने मेरा पानी- मेरी विरासत योजना के तहत दलहन लगाने वाले किसानों को 2 हजार रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की. अब तक इस योजना में 8 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद दी जा रही थी जो अब बढ़कर 10 हजार रुपए प्रति एकड़ हो गई है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा और कृषि विभाग के सत्यापन के बाद राशि डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से बैंक खाते में आएगी. धान की जगह पर कम पानी वाली फसलें (दलहन, तिलहन) की खेती करनी होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.