सोमवार से हिसार मंडी में मूंग की सरकारी खरीद होगी शुरू, इतना मिलेगा भाव

हिसार | मूंग की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है. सरकार ने  हिसार ज़िले में मूंग की सरकारी खरीद को हरी झंडी दिखा दी है और सोमवार से इसकी खरीद शुरू होने के आसार हैं. इस संबंध में सोमवार दोपहर बाद मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसियों के साथ सरकार की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को लेकर पॉलिसी तैयार हो सकती है और उसके बाद मंडियों में खरीद शुरू कर दी जाएगी.

Moong Dal

बता दें कि पिछले सप्ताह से मंडी में मूंग की आवक शुरू हो गई है लेकिन मूंग की प्राइवेट खरीद हो रही है और किसानों को 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है. सरकार ने मूंग का भाव 7,755 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है, मगर यह भाव किसानों को नहीं मिल रहा है. ऐसे में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

सोमवार से शुरू होने की उम्मीद

हिसार मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि सोमवार को मूंग की सरकारी खरीद को लेकर एक बैठक बुलाई गई है जिसमें एमएसपी पर खरीदने को लेकर पालिसी पर मुहर लग सकती है. फिलहाल, मंडी में मूंग की प्राइवेट खरीद हो रही है और किसानों को प्रति क्विंटल तीन हजार तक का आर्थिक नुकसान हो रहा है. ऐसे में सोमवार से मूंग की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.