Breaking News: हिसार में HAU कर्मचारी को घसीटते हुए ले गया ट्रक, 100 मीटर तक खून से लाल हुई सड़क

हिसार | हरियाणा के हिसार ज़िले से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां आजाद नगर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गया. ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार उसके नीचे 100 मीटर तक घसीटता चला गया. हादसे के बाद ट्रक ड्राईवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

Accident New

ड्यूटी पर जा रहा था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार, गांव देवा निवासी 52 वर्षीय धर्मपाल सुबह बाइक पर सवार होकर HAU यूनिवर्सिटी में ड्यूटी के लिए आ रहा था लेकिन आजाद नगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक का शिकार हो गया. इस हादसे में धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई. उसका सिर ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक मृतक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया.

शव देखकर रौंगटे हुए खड़े

इस दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक धर्मपाल के शरीर से अंग कट कर सड़क पर बिखर गए. हादसे वाली जगह से 100 मीटर आगे तक सड़क पर खून और शरीर के चिथड़े बिखरे हुए नजर आ रहे थे, जिसे देखकर राहगीरों के रौंगटे खड़े हो गए. इस तरह से मौत को देखकर एक पल के लिए राहगीर कांप उठे .

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

ड्राइवर फरार

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राजगढ़ की तरफ से सामान से भरा हुआ ट्रक तेज गति से आ रहा था. जब ट्रक आजाद नगर की गली न.4 के पास पहुंचा तो अचानक बाइक की भिड़त हो गई. हादसे के बाद ट्रक ड्राईवर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भिजवा दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.