धान की सीधी बिजाई के लिए नाममात्र किराए पर मशीन देगी हरियाणा सरकार, साथ मिलेंगे 4500 रुपए प्रति एकड़

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में धान की सीधी बिजाई करने की योजना बना रहे किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि ऐसे किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हिसार द्वारा DSR तकनीक से धान की सीधी बिजाई करने की मशीन उपलब्ध कराई जा रही है, जहां किसान साथी नाममात्र शुल्क अदा कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

peddy dhan

पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ 

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि धान की सीधी बिजाई के लिए किसानों को DSR मशीन मात्र 115 रुपए प्रति एकड़ के किराए पर उपलब्ध कराई जा रही है. जबकि गांव में किसी किराए पर काम करने वाले ट्रैक्टर वाले से धान की सीधी बिजाई के लिए 1 हजार रुपए से ज्यादा का भुगतान करना पड़ता है.

ऐसे में कृषि विभाग की इस पहल से किसानों का खर्च बचेगा. उन्होंने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसान खुद अपने ट्रैक्टर का प्रयोग करके धान की सीधी बिजाई हेतु DSR मशीन किराए पर ले सकते हैं. हिसार जिले में किसान साथी इस मशीन के लिए जेई आजाद सिंह के फोन नंबर 9416444144 पर संपर्क कर सकते हैं.

क्या हैं DSR तकनीक?

धान की सीधी बिजाई (DSR) के लिए हरियाणा सरकार 4,500 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है. इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य पानी की बड़े स्तर पर बचत करना है. इसके लिए किसानों को 20 मई से 10 जून के बीच मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यह विधि लेबर और सिंचाई के पानी की भारी बचत करती है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जमीन की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है. चाहे कोई किसान 1 एकड़ में धान की सीधी बिजाई करे या 100 एकड़ में, उसे प्रति एकड़ 4,500 रुपए राशि मिलेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार व अंबाला को मिली विशाल वेयरहाउस की सौगात, किसानों को मिलेगा तगड़ा फायदा

पारंपरिक रोपाई पद्धति में पहले नर्सरी तैयार कर उसमें पौध तैयार की जाती है. बाद में उसकी खेत में रोपाई की जाती है. इसमें पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है जबकि मशीन द्वारा सीधी बिजाई से पानी की बचत होती है इसलिए विभाग DSR विधि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.