हरियाणा: युवाओं को रोजगार मिलने में होगी आसानी, ITI में शुरू होंगे दो नए कोर्स

झज्जर | हरियाणा के बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है. युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिलें, इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं. युवाओं में स्किल डेवलप करने के उद्देश्य से इन नए कोर्सों की शुरुआत की गई है.

ITI Haryana

हरियाणा में इन दो नए कोर्सों की शुरुआत

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल गीता सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) और टेक्निशियन होम अप्लायंसेज नाम के दो नए कोर्सों की शुरुआत की गई है.

यह भी पढ़े -  Haryana State Transport Karnal Jobs: करनाल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से पहले करें आवेदन

गीता सिंह ने बताया कि स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले तथा नौकरी करने वाले युवा भी इन कोर्सों को कर सकते हैं. इसके लिए 31 मार्च तक स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. उन्होंने बताया कि कौशल बढ़ाने के इच्छुक स्टूडेंट्स इन कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.