हरियाणा में 1121 धान का भाव गिरने से किसानों में असमंजस, जानें क्या है आज का ताजा रेट

जींद | हरियाणा में नवंबर महीने की शुरुआत किसानों के लिए मायूसी लेकर आई है. पिछले 3- 4 दिनों से धान के भाव में बढ़ोतरी की बजाय गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में किसान धान बेचने को लेकर असमंजस की स्थिति में है. हालांकि, पिछले साल से आज भी भाव ज्यादा मिल रहा है लेकिन किसान इस भाव में और बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

Dhan Paddy Mandi

200 रूपए तक गिरावट

बता दें कि इन दिनों सूबे की मंडियों में 1121 धान की आवक जोरों पर है. लेकिन तीन दिन से भाव में गिरावट दर्ज हो रही है. जींद की अनाज मंडी में तीन दिन पहले तक किसानों को 1121 किस्म का भाव 4,780 रूपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा था लेकिन अब भाव में 200 रूपए प्रति क्विंटल तक गिरावट दर्ज हुई है. कल मंडी में 1121 का भाव 4,580 रूपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

मंडियों में फसल लेकर पहुंच रहे किसानों का कहना है कि 1121 के भाव में गिरावट से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. किसानों ने कहा कि पिछले शुक्रवार को 4,780 रूपए प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा था लेकिन अब 4,550 से 4,580 रूपए प्रति क्विंटल तक बिक रही हैं जबकि भाव में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही थी. ऐसे में काफी किसानों ने अपने खेत और घरों में स्टॉक करना शुरू कर दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.