हरियाणा की आबो-हवा हुई प्रदुषित, जींद देश का सबसे प्रदुषित शहर

जींद । दिवाली पर्व पर जमकर हुई आतिशबाजी और पराली जलने से उठें धुएं ने हरियाणा प्रदेश की आबो-हवा में प्रदुषण का जहर घोल दिया है. जींद शहर को देश के सबसे प्रदुषित शहर का दर्जा मिला है तो वहीं हिसार का प्रदुषण स्तर दिल्ली के प्रदुषण स्तर की बराबरी कर रहा है. हरियाणा के 5 जिलों में प्रदुषण सूचकांक 400 से उपर दर्ज किया गया है तो 12 जिलों में AQI 300 से उपर है जोकि गंभीर स्थिति की श्रेणी में आता है.

PARDUSHAN

हरियाणा के पाच जिलों में जींद पहले नंबर पर तो इसके बाद हिसार, बल्लभगढ़, गुरुग्राम और पानीपत हैं. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जींद, हिसार और गुरुग्राम शहर की गिनती देश के सबसे प्रदुषित शहरों में हों रही है.

हवा में मौजूद हानिकारक गैसें अस्थमा और दमा जैसी बीमारियों को न्योता दे रही है. प्रदुषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन महसूस हो रही है. सबसे ख़तरनाक श्रेणी में शामिल ओजोन गैस का स्तर हिसार में 78% तक पहुंच गया है. दिवाली पर हुई आतिशबाजी,पराली जलाने के मामले , वाहनों, फैक्ट्रियों, थर्मल से निकलने वाला धुआं हवा को जहरीली बना रहा है. हवा में नमी के कारण धुएं के साथ मिलकर कोहरा छा रहा है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदूषित हवा भारी होती है क्‍योंकि इसमें प्रदूषण के कण मिले होते हैं और यह जब पृथ्‍वी की से आसमान की ओर जाती है और अगर हवा का दबाव ज्‍यादा हो तो प्रदूषित हवा के भारी होने की वजह से यह पृथ्वी की सतह पर फैल जाती है और इससे कोहरा छाया रहता है.जब तक बारिश नहीं होती ,तब तक प्रदुषण का ठहराव एक ही जगह पर बना रहता है. इसके चलते वायुमंडल में ऑक्सीजन स्तर कम हो जाता है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है.

हरियाणा के सबसे प्रदुषित शहर

  • जींद– 463
  • हिसार– 428
  • बल्लभगढ़–  426
  • गुरुग्राम–  419
  • पानीपत–  405

AQI का मानक

  • 0-50- अच्छा
  • 51-100- संतोषजनक
  • 101-200- सामान्य
  • 201- 300- खराब
  • 301- 400- बहुत खराब
  • 401- 500- गंभीर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.