हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के घर फायरिंग, परिजनों की शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जींद | मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा (Masoom Sharma) के घर पर आपराधिक घटना का मामला सामने आया है. कुछ हथियारबंद लोगों ने उसके भाई के घर में घुसकर परिजनों को गालियां दी और मासूम शर्मा व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद, आरोपियों ने घर से बाहर निकल कर हवा में फायरिंग की. पुलिस ने इस मामले में मासूम शर्मा के भाई की शिकायत पर भिवानी जिले के गांव खरक निवासी मशहूर रागनी कलाकार राजेन्द्र खरकिया के बेटे केहर सिंह खरकिया समेत 50 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

Masoom Sharma

बता दें कि जींद जिले के गांव ब्राह्मणवास में मासूम और उसके भाई विकास शर्मा का घर है. विकास की पत्नी ने बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के अंदर 5 लोग घुसें जिनमें से 3 के हाथ में पिस्तौल थी और 2 के हाथ में डंडे थे. इन लोगों ने आते ही गाली- गलौज शुरू कर दी और पूछा कि मासूम शर्मा कहां पर है. इसके बाद, वो हवा में फायरिंग करते हुए वहां से चले गए.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

विकास की पत्नी निशा ने अपने देवर दीपक को घटना के बारे में सूचना दी तो वह मासूम शर्मा के आफिस की तरफ भागा. वहां जाकर देखा तो करीब 20 गाडियां खड़ी थी जिनमें हथियारों से लैस आदमी थे. इसके बाद, DIAL 112 पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी हमलावर वहां से जा चुके थे. वहीं, इस घटनाक्रम के बाद मासूम शर्मा के घर खौफ का माहौल बना हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.