गांवों में 25 अप्रैल से पुराने शेड्यूल के अनुसार मिलेगी बिजली, नहीं लगेगा दिन में कट

जींद । बिजली निगम 25 अप्रैल से गांवों और एग्रीकल्चर फीडर की बिजली सप्लाई पुराने शेड्यूल के हिसाब से करने जा रहा है. गेहूं की फसल के सीजन को देखते हुए निगम ने एक अप्रैल से सुबह 6 से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद कर रखी थी. वहीं खेतों में भी रात को साढ़े तीन घंटे ही बिजली सप्लाई दी जा रही थी ताकि शार्ट सर्किट की वजह से गेहूं की फसल को नुक़सान ना हो.

light 2

दिन में बिजली ना आ पाने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति एवं हरा चारा काटने में दिक्कत आ रही थी. जिन फीडरो के नीचे फसल कटाई का काम पूरा हो चुका है तो संबंधित फीडर से जुड़े गांव के सरपंच अपने एरिया में एसडीओ से मिलकर 25 अप्रैल से पुराने शेड्यूल के हिसाब से दिन में बिजली सप्लाई शुरू करवा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

बिजली निगम जींद सर्कल एसई श्यामबीर सैनी ने बताया कि फसल कटाई का काम तकरीबन पूरा हो चुका है. इसलिए सोमवार से गांवों में दिन में भी पहले की तरह बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी. अगर 25 अप्रैल के बाद भी किसी फीडर के नीचे फसल कटाई व थ्रेसिग का काम बचा है, तो वहां सरपंच सूचना दें ताकि वहां फीडर पर दिन के समय की सप्लाई बंद रखी जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.