ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. यह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में सूर्य को उस राशि में आने में तकरीबन 12 महीनो का समय लग जाता है. इस समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान है. सूर्य इस राशि में रहकर किसी- न- किसी ग्रह के साथ युति करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. 6 मई को सूर्य वरुण ग्रह के साथ मिलकर अर्धकेंद्र राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. सूर्य के उच्च राशि में होने की वजह से इस बलशाली योग का प्रभाव भी दुगना हो जाता है.
6 मई को शाम 6:41 मिनट पर सूर्य वरुण एक- दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे. इसी वजह से अर्धकेंद्र राजयोग का निर्माण होगा. इस राजयोग की वजह से कुछ राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं. करीब 14 सालों बाद इस योग का निर्माण हो रहा है.
6 मई से शुरू होगा अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य वरुण का अर्धकेंद्र राजयोग काफी अच्छा साबित होगा, इन्हें हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. विदेश से संबंधित मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में रहने वाले हैं, कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको अपार सफलता मिलेगी. जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेगी, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य वरुण का अर्धकेंद्र राजयोग काफी अच्छा साबित होने वाला है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आपको विभिन्न क्षेत्रों में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, इनकम के भी आपको नए स्रोत मिलेंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को शासन से जुड़े हुए मामलों में विशेष लाभ मिलने वाला है. जीवन में लंबे समय से चले आ रही परेशानियां अब समाप्त हो जाएगी. समाज में आपका मान- सम्मान भी बढ़ेगा. कार्यस्थल में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे, प्रमोशन के भी योग दिखाई दे रहे हैं. अधिकांश कार्यों में आपको सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
