50 सालों के बाद मिथुन राशि में होगी 5 ग्रहों की युति, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) के लिहाज से जून का महीना काफी खास रहा. समय- समय पर कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों की इस युति की वजह से ही कई बार त्रिग्रही और पंचग्रही योग का निर्माण होता है. 50 सालों के बाद पंचग्रही योग बनने जा रहा है. बता दे कि 24 जून 2025 को मिथुन राशि में चंद्रमा, गुरु, बुध, शुक्र और सूर्य की युति होगी. इस दौरान 3 राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों से रूबरू करवाने वाले हैं.

Jyotish

24 जून से इन राशियों की लगेगी लॉटरी

तुला राशि: इस राशि के जातकों को पंचग्रही योग का विशेष लाभ मिलने वाला है. इस समय आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा, आय के भी नए रास्ते खुलने वाले हैं. यह समय बिजनेस डील्स, सोशल नेटवर्किंग या ग्रुप प्रोजेक्ट के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आप देश- विदेश की यात्राओं पर जा सकते हैं. आपको किसी धार्मिक या मांगलिक करें में शामिल होने का मौका भी मिलने वाला है.

कन्या राशि: पंचग्रही योग का बनना इस राशि के जातकों की किस्मत बदल देगा, आपको हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. खासकर व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. नौकरी पेशा लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होते हुए दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

वृषभ राशि: पंचग्रही योग के बनने से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. यह योग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ का लाभ मिलेगा. साथ ही, कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपकी कम्युनिकेशन स्किल और बुद्धि की हर तरफ चर्चा होने वाली है. आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होते हुए दिखाई दे रही है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.