ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं और इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. दिसंबर महीने के अंत में सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 14 जनवरी 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ उनकी युति भी होगी. सूर्य की युति 20 दिसंबर को शुक्र के साथ होने जा रही है. इस दिन शुक्र भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे.
ऐसे में शुक्र और सूर्य की युति की वजह से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें इस योग से लाभ मिलेगा.
20 दिसंबर से शुरू होगा अच्छा समय
सिंह राशि: यह सूर्य देव की पसंदीदा राशि है, ऐसे में सूर्य और शुक्र की युति का प्रभाव भी इस राशि के जातकों के जीवन पर दिखाई देने वाला है. इन्हें इस दौरान सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, पिछली गलतियों को सुधारने का आपको बेहतरीन अवसर मिलने वाला है. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. संतान की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिन लोगों को संतान के भविष्य या उसकी प्रगति की चिंता थी, उन्हें भी अब कुछ राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है.
तुला राशि: इस राशि के जातकों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, संतान की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे, आपको परिवार के सदस्यों का साथ भी मिलने वाला है.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की शुक्र और सूर्य की युति से विशेष लाभ मिलेगा, लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनेंगे. धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी, करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा. कार्य स्थल पर चली आ रही परेशानी आप समाप्त हो जाएंगी. आपको किसी न किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. मानसिक शांति मिल सकती है, छात्रों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
