24 नवंबर से इन राशि के जातकों की बदलने वाली है किस्मत, यहाँ पढ़े आपकी राशि का हाल

ज्योतिष | किसी भी जातक पर जब गुरु ग्रह की कृपा होती है तो उस राशि के जातक का भाग्य खुल जाता है. आने वाली 24 नवंबर 2022 से गुरु के मार्गी होने की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. इस दौरान अविवाहितों के विवाह होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि देव गुरु बृहस्पति की सीधी चाल से किन राशि के जातकों को फायदा होगा.

Jyotish Rashi Grah

इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि: मीन राशि में गुरु मार्गी होने से मेष राशि वालों को काफी लाभ होगा. कैरियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. अब तक जो प्रमोशन रुका हुआ था, वह मिल जाएगा. नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: गुरु की सीधी चाल से वृषभ राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिलेगा. कैरियर में जिस मौके का इंतजार कर रहे थे, अब वह मिलने वाला है. विवाह के योग बन रहे हैं. निवेश करने के लिए मौजूदा समय काफी बढ़िया है.

वृश्चिक राशि: देव गुरु बृहस्पति की मार्गी चाल वृश्चिक राशि वालों के लिए काफी लाभदायक होगी. भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी व्यापार में बढ़ोतरी के योग भी बन रहे हैं.

कन्या राशि: मीन राशि में गुरु की मार्गी चाल कन्या राशि वालों के लिए अच्छी साबित होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं. घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं.

मीन राशि: गुरु मीन राशि में ही मार्गी हो रहे हैं और मीन राशि के ही स्वामी है. ऐसे में गुरु की सीधी चाल का सबसे बड़ा असर इस राशि के जातकों पर होगा. अब इनकी किस्मत बदलने वाली है. हर कार्य में इनको सफलता मिलेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.