ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सुख- समृद्धि के दाता कहे जाने वाले बृहस्पति फिलहाल वृषभ राशि में विराजमान है. 2 अप्रैल को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में दोनों ही ग्रह एक साथ मिलकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे. यह राजयोग कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा इन राशियों के लिए अच्छा समय
सिंह राशि: 2 अप्रैल को गजकेसरी राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. लोग प्राइवेट या गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब कर रहे हैं, उन्हें इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन भी मिलेगा. जॉब चेंज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए समय काफी अच्छा रहेगा. अच्छे पैकेज के साथ जॉब ऑफर लेटर मिल सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग काफी अच्छा रहेगा, आपका कारोबार काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आप कोई फ्रेंचाइजी ओपन कर सकते हैं. बिजनेस पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग काफी बढ़िया रहेगी. दोनों मिलकर किसी काम में भी निवेश करेंगे, तो आपको लाभ मिलेगा. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
वृषभ राशि: आपकी कुंडली में गजकेसरी राजयोग के बनने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. खासकर समाज में आपका लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ आप बढ़िया समय व्यतीत करने वाले हैं. जल्द ही, आप किसी ट्रिप पर जा सकते हैं. घर में कोई मांगलिक या शुभ कार्य हो सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
