ज्योतिष | जब भी ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता है, तो कई प्रकार के राजयोग बनते हैं. जल्द ही गजकेसरी राजयोग (Gajkeshri Rajyog) भी बनने वाला है. जिस जातक का जन्म इस राजयोग में होता है, वह आने वाले समय में राजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करता है अर्थात उसे अपने जीवन में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और अपार सुख की प्राप्ति होती है.
इस राजयोग का निर्माण धन के कारक गुरु और मन के कारक चंद्रमा की युति से बनता है. चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में चंद्रमा की युति किसी न किसी ग्रह के साथ होती ही रहती है.
गुरु और चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग
29 अप्रैल को चंद्रमा गुरु बृहस्पति के साथ मिलकर गज केसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. इस राजयोग की वजह से 3 राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
गजकेसरी राजयोग का निर्माण तब होता है, जब केंद्र स्थान यानी कि लगन चौथे और दसवें भाव में गुरु और चंद्रमा साथ होते हैं और दोनों ही बलवान स्थिति में हो. इसके अलावा, अगर गुरु चंद्रमा से केंद्र में हो या फिर चंद्र पर गुरु की कोई एक दृष्टि जा रही है, तो इस स्थिति से भी राजयोग का निर्माण हो जाता है. 29 अप्रैल को सुबह 2:53 मिनट पर वृषभ राशि में मन के कारक कहे जाने वाले चंद्रमा प्रवेश कर रहे हैं और 1 मई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी अच्छा साबित होने वाला है. जल्द ही, आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी. पैसों की तंगी अब समाप्त हो जाएगी. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है. इस राशि के लग्न भाव में शक्तिशाली राजयोग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में जातकों को भी विशेष लाभ मिल रहा है.
कर्क राशि: गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों का भाग्य बदलने वाला है. यह योग 11वें भाव में बनने जा रहा है, ऐसे में आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपके द्वारा किए गए हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी. सभी लोग आपके काम की तारीफ करने वाले हैं, जल्द ही आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है. उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध भी काफी मजबूत रहेंगे. आपके नेतृत्व करने की क्षमता भी बढ़ने वाली है. जल्द ही, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. निवेश करने के लिए भी आने वाला समय एकदम बढ़िया रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
