ज्योतिष | गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. गुरु करीब 1 साल बाद राशि परिवर्तन करेंगे. इसका प्रभाव भी 12 राशियों के साथ- साथ देश दुनिया पर दिखाई देगा. इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है. 14 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
गुरु के इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी. आज हम आपको ऐसी तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाली है, जिन्हें गुरु के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने वाला है.
इन राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु
मिथुन राशि: गुरु इस राशि के सप्तम और दसवें भाव के स्वामी है. ऐसे में गुरु का गोचर उनके लिए काफी अच्छा रहेगा. गुरु लग्न भाव में होकर पंचम, सप्तम और नोवे भाव पर दृष्टि डालेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति होगी. जल्द ही, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, विवाह के भी योग बन रहे हैं. जल्द ही आपको शादी का प्रस्ताव मिल सकता है.
सिंह राशि: गुरु इस राशि के पंचम और अष्टम भाव के स्वामी है ऐसे में मिथुन राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. लंबे समय से रुके हुए काम बनने वाले हैं, किसी को दिया हुआ पैसा भी अब आपको वापस मिल सकता है. हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने वाली है. गुरु एकादश भाव में रहकर तीसरे पंचम और सप्तम भाव को देख रहे है. ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में जितनी भी परेशानियां चली आ रही थी, वह सब समाप्त हो जाएंगी.
तुला राशि: गुरु इस राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर 9वें भाव में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का विशेष सहयोग मिलेगा, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति में लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो जाएगी. अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा, आप धार्मिक कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे. नौकरी पैशा जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
