ज्योतिष | इस साल दिवाली का पावन पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और धन के दाता कहे जाने वाले शुक्र का विशेष संयोग बन रहा है. शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इस दौरान 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
20 अक्टूबर को चमकेगा इनका भाग्य
धनु राशि: शुक्रादित्य राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, यह आपकी कुंडली के 11वें स्थान पर बनने जा रहा है. इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं, इस समय आप कई सोर्स से धन पैसा कमाने में भी कामयाब रहेंगे. व्यापार में बड़ी डील होने से आपको लाभ मिलेगा, नए कॉन्ट्रैक्ट और सौदे से आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
कर्क राशि: यह राजयोग इस राशि के चौथे स्थान पर बनने जा रहा है, इस दौरान आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. जल्द ही, आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. नौकरी कर रहे जातको भी अपनी कार्यशैली में सुधार करने का मौका मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मकर राशि: सूर्य और शुक्र के संयोग से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. काम- कारोबार में भी अच्छी तरक्की मिलेगी. नौकरी पेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय होने वाला है. वरिष्ठ अधिकारियों से आपके सहयोग मिलेगा. व्यवसाय कर रहे जातको के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, पिता के साथ आपके संबंध काफी मजबूत रहेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
