साल 2026 में शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, इन राशियों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं और इसका प्रभाव भी लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ऐसे में नए साल के मौके पर शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं. शुक्र ग्रह 26 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जान जाते है. इन्हें प्रेम- आकर्षण- धन वैभव आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे ही 19 अप्रैल 2026 को यह अपनी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगे. अपनी ही राशि में प्रवेश करने से शुक्र मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे.

Jyotishi

वह तुला राशि में विपरीत राजयोग का भी निर्माण करेंगे. इस युति की वजह से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देंगे.

नए साल पर चमकेगी किस्मत

कर्क राशि: शुक्र चौथे भाव के स्वामी होकर 11वें भाव में गोचर करेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को सभी सुख- सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है. अब आपको सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएगी, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. इस दौरान आपकी कई इच्छाएं पूरी होने वाली है, आप कोई नया घर या वाहन भी परचेस कर सकते हैं.

तुला राशि: शुक्र का राशि परिवर्तन करना इस राशि के जातक को के लिए कई माइनो में काफी खास होने वाला है. इन्हें राजयोगो का भी विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, अचानक धन लाभ होगा. घर परिवार में लंबे समय से चला आ रहा मतभेद भी अब समाप्त हो सकता है. आपको पैतृक संपत्ति से विशेष लाभ मिलेगा, शुक्र के इस भाव में होने की वजह से आपको अप्रत्याशित धन लाभ भी मिलेगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग कई माईनो में काफी खास होने वाला है. चौथे भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे, ऐसे में आपके परिवार का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. मानसिक तनाव का आप सामना कर रहे थे उससे भी आपको छुटकारा मिल जाएगा. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, आपकी कई सारी मनोकामनाएं पूरी होगी. घर में सुख- शांति बनी रहेगी, परिवार और माता से संबंध काफी मजबूत होंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.