नए साल मे गुरु बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशि के जातकों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव अन्य सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. गुरु की बदलती चाल भी व्यक्ति के जीवन को काफी प्रभावित करती है. आने वाले साल में गुरु ग्रह का गोचर होने वाला है, जो सभी राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है. इस दौरान गुरु ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. गुरु ग्रह को भी शनिदेव की तरह ही धीमी गति से गोचर करने के लिए जाना जाता है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

कुछ महीने में गुरु मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

इन तीन राशियों पर अगले साल गुरु होंगे मेहरबान

मेष राशि: गुरु ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आपकी इनकम में वृद्धि होने वाली है, घर- परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा. करियर में भी स्थिति मजबूत होगी, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. जंक फूड का कम से कम सेवन करें.

सिंह राशि: जल्द ही, इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आपके सभी रुके हुए काम समय पर पूरे होंगे. करियर में भी प्रमोशन मिल सकता है, घर वालों के साथ यदि कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो लाभ होगा. लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

कर्क राशि: गुरु के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है, धन संबंधित सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी. आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. जल्द ही, आपको संतान से कोई अच्छी खबर में मिल सकती है, कुल मिलाकर आने वाला साल आपके लिए अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.