7 जून को होगा मंगल का डबल गोचर, इन तीन राशियों के लिए खुलेगा बंद किस्मत का दरवाजा

ज्योतिष | मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति के नाम से जाना जाता है. 7 जून को मंगल का डबल गोचर होने जा रहा है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन  (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस महीने में एक ही दिन मंगल राशि व नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. ऐसे में 7 जून का दिन काफी खास होने वाला है.

Astrologer

मंगल के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. 7 जून के दिन सिंह राशि व मघा नक्षत्र में मंगल गोचर करने वाले हैं. मंगल के गोचर से किन राशियों का भाग्य चमकेगा, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.

7 जून से चमकेगा भाग्य

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का डबल गोचर काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं, प्रोफेशनल लाइफ में भी आपको प्रमोशन के कई बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं. जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम हो जाएगा, आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. विद्यार्थियों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का डबल गोचर काफी अच्छा साबित होने वाला है. आप हर कार्य को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पूरा करने वाले हैं. व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी. साथ ही, आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है. आप हेल्दी रहेंगे.

तुला राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के गोचर का विशेष लाभ मिलने वाला है. अब कानूनी मामलों में फैसले आपके पक्ष में आएंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. स्टूडेंट पढ़ाई पर फोकस करेंगे, 7 जून का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.