ज्योतिष | बुध ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का युवराज कहा जाता है. यह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, शिक्षा, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक ग्रह भी माना जाता है. ऐसे में बुध की स्थिति में थोड़े से बदलाव का प्रभाव भी कुछ क्षेत्रों में सबसे ज्यादा दिखाई देता है. 11 अप्रैल को बुध नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे है. इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु तीन राशियां ऐसी होंगी जिन्हें हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलने वाली है.
बुध 11 अप्रैल को शाम 6:35 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. बता दें कि आकाश मंडल के 27 नक्षत्र में से इसे 26वां नक्षत्र कहा जाता है. इसके स्वामी शनि और राशि मीन है. 27 तारीख तक बुध इसी राशि में रहने वाले हैं. इसके बाद, वह रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे.
शुरू होगा अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन करना काफी अच्छा साबित होगा, इन्हें हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग बनेंगे. लंबे समय से रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, हर क्षेत्र में सफलता मिलने की भी संभावना बन रही है.
सिंह राशि: बुध इस राशि के दूसरे और 11वें भाव के स्वामी होकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके 8वें भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को सट्टेबाजी या संपत्ति के माध्यम से प्रत्याशी धन की प्राप्ति हो सकती है. अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए. नहीं तो आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है. संचार कौशल में वृद्धि होगी, करियर में भी आप सफलता हासिल करने वाले हैं.
धनु राशि: उत्तराभाद्र पद नक्षत्र में प्रवेश की वजह से बुध इस राशि के चौथे भाव में रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए करियर- दांपत्य जीवन और बिजनेस काफी अच्छा रहेगा. कार्य की बात की जाए तो कुछ कठिनाइयों के बाद आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. दांपत्य जीवन में जितनी भी परेशानियां है, अब वह एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. जमीन- जायदाद के मामले में भी आपको लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
