जून महीने में मिथुन राशि में उदित होंगे बुध देव, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू; करियर में तरक्की के योग

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है. जल्द ही, व्यापार और बुद्धि के दाता कहे जाने वाले बुध ग्रह अपनी स्वयं की राशि मिथुन में उदित होने जा रहे हैं. बुध ग्रह का परिवर्तन जून महीने में होने जा रहा है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ भी मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में अपडेट देने वाले हैं.

Budh Dosh

जून में शुरू होगा अच्छा समय

सिंह राशि: बुध ग्रह इस राशि के 11 भाव में उदित होने जा रहे हैं. इस दौरान आपकी इनकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है. कारोबार में भी लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आपके नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं. कारोबार के विस्तार के योग बन रहे हैं. शेयर बाजार- सट्टा और लॉटरी में भी आपको फायदा मिलने वाला है. अचानक व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है.

कन्या राशि: बुध ग्रह का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. बुध ग्रह इस राशि के करियर और कारोबार स्थान में उदित होने जा रहे हैं, ऐसे में आपको प्रमोशन के साथ- साथ सैलरी में भी इजाफा देखने को मिल सकता है. कारोबार में भी फैसले आपके पक्ष में रहने वाले हैं. अगर आप पिछले काफी समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम करने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अब आपको उसमें सकारात्मक रिजल्ट मिलने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

मिथुन राशि: बुध ग्रह का उदित होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में उदित होने जा रहे है. इस समय आपकी सोची हुई सभी योजनाएं सफल होती हुई दिखाई दे रही है. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, आर्थिक योजनाएं भी सफल होगी जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है, अविवाहित लोगों को भी प्रस्ताव मिल सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.