वृश्चिक राशि में उदय होंगे बुध, 11 दिसंबर से शुरू होगा इन तीन राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय बुध वृश्चिक राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है. 11 तारीख की शाम 7:44 मिनट पर बुध उदय हो जाएंगे.

Astrologer

कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

मीन राशि: बुध ग्रह का इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में भी आपको कई शानदार अवसर मिलेंगे, व्यापार में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं. पार्टनरशिप में भी आपको लाभ मिलेगा, बिजनेस के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा. लव- लाइफ भी अच्छी बनी रहेगी.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए कल से अच्छा समय शुरू हो जाएगा, बुध की उदित अवस्था से आपको लाभ मिलने वाला है. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की भी यह तलाश जल्दी खत्म हो जाएगी. स्टॉक से जुड़े हुए जातकों को लाभ मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

वृश्चिक राशि: बुध लग्न भाव में उदित होने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिलेगा. पैतृक संपत्ति में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, नौकरी में आपके काम को देखते हुए आपको प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.