11 जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना, बुध और शनि के राशि परिवर्तन से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | 11 जुलाई से सावन (Sawan 2025) के महीने की शुरुआत हो रही है. यह महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद ही खास माना जाता है. अगर आप भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं और अपने सभी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं, तो आप सावन के महीने में ऐसा कर सकते हैं. कहा जाता है कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ काफी आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं. इस महीने में सावन के सोमवार का व्रत रखने का भी विशेष महत्व है.

Astrologer

दो बड़े ग्रह करेंगे चाल में बदलाव

ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से भी सावन का महीना काफी खास होने वाला है. इस दौरान दो बड़े ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. न्याय देवता कहे जाने वाले शनि देव और ग्रहों के राजकुमार बुध दोनों ही सावन महीने में उल्टी चाल चलेंगे. इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातको पर दिखाई देगा, परंतु कुछ राशिया ऐसी होगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. ग्रहों के राजकुमार बुध 21 जुलाई सोमवार को शाम 7:30 मिनट पर कर्क राशि में अस्त होंगे. बुध ग्रह इस समय कर्क राशि में विराजमान है. शनि ग्रह 13 जुलाई को अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं.

इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, इस दौरान आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होगा. यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. अगर आप इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही, सैलरी में वृद्धि या आपको प्रमोशन मिल सकता है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए दोनों ही ग्रहो का चाल में बदलाव करना काफी अच्छा साबित होने वाला है. यह महीना आपके लिए काफी खास रहेगा, इस दौरान आपके सभी बिगड़े हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुराने निवेश से भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है. आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है.

मीन राशि: यह समय इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, दोनों ग्रहों के वक्री होने से इन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं इससे आपको काफी लाभ मिलेगा. आपके सभी कार्य बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आर्थिक स्थिति में भी सुधार संभव है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.