ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 7 जून से 28 जुलाई तक सिंह राशि में मंगल विराजमान रहने वाले हैं. साथ ही, केतू भी इसी राशि में रहेंगे. केतु ने मई महीने में राशि परिवर्तन किया था और फिर इसके बाद 7 जून को सिंह राशि में प्रवेश किया. अब 16 जुलाई को सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
इस प्रकार 18 जुलाई तक सिंह राशि में तीन ग्रहों की युति होगी, जिनमें केतु- सूर्य और मंगल शामिल है. 28 जुलाई तक इस राशि में ही विराजमान रहेंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
जल्द बढ़ेगी इन 4 राशियों की परेशानियां
मेष राशि: मंगल- केतु और सूर्य के एक साथ आने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस समय आपको थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है, आपके धर्य से काम लेना है. जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला ना ले, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल- केतु और सूर्य का एक साथ युति होना काफी परेशानियों भरा होने वाला है. फिजिकल और मेंटल दोनों तरह की परेशानियों से आपको सामना करना पड़ सकता है, इस समय आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को इन तीनों ग्रहों की युति की वजह से प्रोफेशनल लाइफ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती हुई दिखाई दे रही है, ऐसे में आपको आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है.
मीन राशि: तीनों ही ग्रह इस राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ा ने वाले हैं. आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, इस दौरान आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचाना है. नहीं तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
