जल्द शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 28 अप्रैल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. कर्मफल दाता शनि नवग्रह में सबसे शक्तिशाली और महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं. यह व्यक्ति को दुख, रोग, संघर्ष, तकनीकी, परम तपस्वी, मृत्यु और नौकरी आदि देने के कारक माने जाते हैं. ऐसे में शनि की स्थिति में थोड़े से बदलाव का प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Shani Dev 1

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि करीब ढाई साल बाद राशि और करीब 1 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

जल्द नक्षत्र परिवर्तन करेंगे शनि

मौजूदा समय में शनि मीन राशि में विराजमान है और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है. अक्षय तृतीया से पहले 28 अप्रैल नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. सुबह 7:52 मिनट पर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 3 अक्टूबर तक इसी में विराजमान रहने वाले हैं. इस नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि मीन है. बता दें कि शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

28 अप्रैल से शुरू होगा अच्छा समय

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा. शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के 11वें भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है, नौकरी में चली आ रही परेशानियां भी अब समाप्त हो जाएंगी. संतान की ओर से आपको कोई बड़ी खबर मिल सकती है. व्यापार में सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं, आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा साबित होने वाला है, शनि इस राशि के दसवें भाव में प्रवेश करने वाले हैं. ऐसे में आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी. कार्य क्षेत्र में भी आप बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं. आपके जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी, आपके द्वारा किए गए हर प्रयास में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करेंगे.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी. कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे. करियर के हिसाब से समय आपके लिए काफी अच्छा है. विदेश यात्रा के भी योग दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, वाहन संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतरीन रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.