जल्द शनि करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के अच्छा रहेगा साल 2025

ज्योतिष | शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में सबसे क्रूर ग्रह के नाम से जाना जाता है, वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. शनि देव इकलौते ऐसे ग्रह है, जो सबसे धीमी गति से चाल चलते हैं. वह करीब एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं. शनि देव (Shani Dev) को एक राशि चक्र पूरा करने में तकरीबन 30 सालों का समय लग जाता है, मौजूदा समय में वह अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है.

Shani Dev 1

मार्च 2025 में शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे और मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शनि के गुरु की राशि में आने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

कर्क राशि: शनि देव इस राशि के 9वें भाव में प्रवेश करेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. शनि मीन राशि में आकर इस राशि के जातकों को खूब लाभ पहुंचाने वाले हैं, लंबे समय से चली आ रही सारी परेशानियां अब समाप्त हो जाएंगी. नौकरी पैशा जातको को भी खूब लाभ मिलने वाला है.

वृश्चिक राशि: इस राशि में शनि पंचम भाव में प्रवेश करेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों का भी शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही अच्छा समय शुरू हो जाएगा. करियर के क्षेत्र में भी आपको अपार सफलता मिलने वाली है, आप स्वयं को भी काफी आत्म विश्वास से भरपूर महसूस करेंगे. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, सैलरी में भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कुंभ राशि: शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे. इस दौरान इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. शनि के चांदी के पाव में चलने की वजह से इन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है, लंबे समय से रुके हुए सभी काम बन जाएंगे. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा है, आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.