ज्योतिष | खरमास के महीने को ज्योतिष शास्त्र में बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता, इस महीने में भगवान विष्णु और शंकर की पूजा करना अत्यंत हित कारक माना जाता है. जब भगवान सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो अन्य राशियों की अपेक्षा उनकी गति कुछ मंद हो जाती है. इस महीने मे सूर्य का तेज कम हो जाता है, इसी वजह से मांगलिक कार्य पर भी रोक लग जाती है. इसे ही खरमास या मलमास का महीना कहा जाता है. आमतौर पर यह महीना 15 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक रहता है.
16 जनवरी से शुरू हो जाएंगे शादी- विवाह के शुभ मुहूर्त
सूर्य देव 14 जनवरी 2025 को मकर राशि में सुबह 9:30 मिनट प्रवेश करेंगे, उसी दिन मकर संक्रांति होगी और इसी दिन से खरमास का महीना भी समाप्त हो जाता है. इस साल शादियों के 75 शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं, जिसमें 2 फरवरी को बसंत पंचमी का पहला शुभ मुहूर्त एक मार्च को फुलेरा दूज, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया, 12 मई को पीपल पूर्णिमा, 1 नवंबर को देवउठनी ग्यारस कुछ अबूझ सावे हैं.
देखे 2025 के शुभ मुहूर्त की लिस्ट
जनवरी– 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी
फरवरी– 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 फरवरी
मार्च -1, 2, 6, 7 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.
अप्रैल – 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल
मई – 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28
जून -2, 4, 5, 7 और 8 जून को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.
नवंबर– 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर
दिसंबर– 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
