दिवाली के अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशि के जातकों की बढ़ने वाली है परेशानियां

ज्योतिष | पंचांग के अनुसार अबकी बार 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी. वही 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है.  26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होगी. अबकी बार लगने वाला सूर्य ग्रहण कई राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ाने वाला है. बता दें कि यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा. सूर्य ग्रहण की वजह से कई राशि के जातकों की आर्थिक परेशानियां बढ़ने वाली है. इन दिनों उनको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Jyotish Rashi Grah

इन राशि के जातकों की बढ़ेगी परेशानियां

कन्या राशि : इस राशि के जातकों का अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, निवेश के लिए यह समय अनुकूल नहीं है. आपकी आर्थिक परेशानियां बढ़ने वाली है.

धनु राशि : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अशुभ फलदाई साबित होगा. इस दौरान कोई भी कार्य शुरू करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. आय के स्त्रोत कमजोर हो सकते हैं, जिस वजह से आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

तुला राशि : तुला राशि के लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है. धन में कमी आने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, आप सेहत का विशेष ध्यान रखें.

वृषभ राशि : सूर्य ग्रहण के दौरान इन राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है, खान-पान का विशेष ध्यान रखें. धन हानि की भी संभावनाएं बन रही है.

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों की समस्याएं बढ़ने वाली है. जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है. वह अनावश्यक खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.