जल्द गुरु और राहु करेंगे नवपंचम राजयोग का निर्माण, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | बृहस्पति को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 14 मई को गुरु ग्रह वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले है. इसी के साथ जल्द ही राहु भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. वह मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

Panchak Rashi

ऐसे में गुरु ग्रह और राहु मिलकर नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हें भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

राहु और गुरु बनाएंगे नवपंचम योग

14 मई को रात 11:20 मिनट पर गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके ठीक बाद राहु चार दिन बाद यानी की 18 तारीख को शाम 4:30 पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. राहु मिथुन राशि में नोवे और गुरु कुंभ राशि में पांचवे भाव में रहेंगे. इस वजह से नवपंचम योग का निर्माण होगा. इस योग से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

मई महीने में शुरू होगा अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि में गुरु लग्न और राहु 9वें भाव में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही, आपको शिक्षा के क्षेत्र में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. आपके उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बनेंगे, आपको करियर में भी ग्रोथ मिलेंगी.

यह भी पढ़े -  30 अप्रैल को बुध करेंगे मेष राशि में गोचर- इन तीन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां

कुंभ राशि: इस राशि के पांचवे भाव में गुरु और लग्न भाव में राहु रहेंगे. ऐसे में धन लाभ होने के प्रबल योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफल होगी. अब आपकी मनचाही इच्छाएं भी पूरी होने वाली है. इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है, आपको बढ़िया नौकरी मिलेगी. साथ ही, पद के साथ- साथ वेतन में भी वृद्धि देखने को मिलने वाली है. शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम फल प्राप्त होगा. धन कमाने के आपको कई सारे मौके मिल सकते हैं, संतान की ओर से भी कई अच्छी खबर मिलेगी.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी अच्छा रहेगा. इस राशि के छठे भाव में राहु और दसवें भाव में गुरु रहेंगे, ऐसे में इन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपके द्वारा किए गए कार्य की सब सराहना करेंगे. परिवार की ओर से आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी फैसले आपके पक्ष में रहने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.