सूर्य ने किया धनु राशि में प्रवेश, एक महीना मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक

ज्योतिष | हर महीने सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं. सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास माना जाता है, ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने वाले सूर्य आज 3:48 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं. सूर्य के इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Surya Dev

इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्यदेव

मेष राशि: सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है. कार्य क्षेत्र में जितनी भी मुश्किल चल रही थी, अब वह दूर हो जाएंगी. जल्द ही, आपको मान- सम्मान मिलेगा. पिता और गुरु का भरपूर सहयोग मिलेगा, धार्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा.

तुला राशि: विपरीत राजयोग के बनने की वजह से इस राशि के जातकों का उत्तम समय शुरू हो जाएगा. आप अपना पूरा फोकस अपने काम पर करते हुए दिखाई देंगे. कुल मिलाकर आज से आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है. यदि पिछले काफी समय से कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो अब आपको उसमें भी लाभ मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  सावन में तुलसी के ये 5 उपाय बदल सकते हैं किस्मत, घर में आएगी सुख- समृद्धि

मकर राशि: इस राशि के जातको के स्वास्थ्य में सुधार होगा, सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से व्यापार में आ रही सभी परेशानियां अब धीरे- धीरे दूर हो जाएंगे. आप अपनी प्रतिभा से अपनी मुश्किलों को भी काफी आसानी से हल कर लेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.