13 अप्रैल को सूर्य करेंगे मेष राशि में प्रवेश, पूरा एक महीना मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाना जाता है जोकि हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. उनके राशि परिवर्तन का प्रभाव देश- दुनिया के साथ-साथ मानव जीवन पर भी दिखाई देता है. इस समय सूर्य मीन राशि में विराजमान है, जहां से वह 13 अप्रैल को रात 9:15 मिनट पर सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान सूर्य 14 मई को शाम 6:04 मिनट तक इसी राशि में रहने वाले हैं.

Sun Suraj Surya

इसके बाद, वह वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मंगल की राशि मेंष सूर्य देव की उच्च राशि है, ऐसे में कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत

मिथुन राशि: सूर्य इस राशि के 11 भाव में गोचर कर रहे है, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम अब बनते हुए दिखाई देंगे. जल्द ही, आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा. धन कमाने के भी खूब मौके मिलेंगे. पदोन्नति के साथ वेतन में भी वृद्धि होने की संभावना दिखाई दे रही है, आपके कार्य की हर जगह प्रशंसा होगी.

कर्क राशि: सूर्य इस राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे, ऐसे में यह समय इस राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. आप अपनी मेहनत और लगन से वरिष्टों को भी आश्चर्य चकित करने में कामयाब होंगे, आपके आत्म- सम्मान में वृद्धि होगी. अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने में आप कामयाबी हासिल करेंगे, माता- पिता का सहयोग मिलेगा.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

धनु राशि: सूर्य इस राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है. जल्द ही, आपको आय के नए साधन मिल सकते हैं. कार्य स्थल पर आपके किए गए कार्य की प्रशंसा होगी. इसके साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई देगी, लेकिन बेवजह का खर्च करने से आपको बचाना है. साथ ही, समाज में आपका मान- सम्मान भी बढ़ेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.