ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जल्द ही सूर्य की राशि परिवर्तन करने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे.
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य अगस्त महीने में अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं. इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देने वाला है, परंतु इस दौरान कुछ राशिया ऐसी होंगी जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है अर्थात इस समय इनका भाग्य चमक सकता है. करियर और कारोबार में भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
अगस्त महीने में इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य
सिंह राशि: सूर्य देव का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. सूर्य देव का आपकी राशि पर आधिपत्य है, वही लग्न स्थान पर संचरण करेंगे. ऐसे में आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. अगर पार्टनरशिप में आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो आपको लाभ मिलने वाला है. दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा, कुंवारे लोगों को भी विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
धनु राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आप देश और विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं. जल्द ही आपको धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, इस दौरान जीवन में सुख सुविधा बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र में मान सम्मान और पार्टनर के साथ भी आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा, पिता के साथ आपके संबंध काफी मजबूत होते हुए दिखाई दे रहे हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
