जीवन में नहीं होगी कभी भी पैसों की कमी, इन आसान उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

ज्योतिष | वैसे तो हिंदू धर्म में हर एक दिन को विशेष महत्व प्राप्त है. बता दें कि शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और धन की देवी कहीं जाने वाली मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती. साथ ही, जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है.

maha

आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे मां लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं. अगर आप हमारे बताए गए उपायों को हर शुक्रवार करेंगे तो आपके जीवन में कभी भी धन- धान्य की कमी नहीं होगी, तो चलिए इस पर विस्तार से चर्चा शुरू करते है.

इस प्रकार करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए वैसे तो कई सारे उपाय बताए गए हैं, परंतु शुक्रवार के दिन आपको मां लक्ष्मी चालीसा के दोहे मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास। मनोकामना सिद्ध कर पूर्वाहू मेरी आस।। सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार। रिद्धि सिद्धि मंगलप्रर्दे नत सिर बारंबार।। का अवश्य ही जाप करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाती है और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती.

इन्हीं घरों में निवास करती है मां लक्ष्मी

चाहे मां लक्ष्मी हो या फिर अन्य कोई देवता सभी को प्रसन्न करना काफी आसान है. बस आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है. इसके बाद, आप काफी आसानी से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. मां लक्ष्मी उन्ही घरों में निवास करती है, जहां पर अक्सर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. जिस घर में औरतों की इज्जत नहीं होती, वहां पर भी मां लक्ष्मी वास नहीं करती.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहे, तो आपको अपने घर में मौजूद औरतें अर्थात अपनी मां, पत्नी, बेटी आदि का सम्मान करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी आसानी से प्रसन्न हो जाती है और आपके लिए धन के भंडार खोल देती है. आपको मां लक्ष्मी के कुछ विशेष मंत्रों का जप भी करना चाहिए, इससे भी मां जल्दी प्रसन्न हो जाती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.