Guru Purnima 2024: आज है गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, सभी 12 राशि के जातक अवश्य करें इन चीजों का दान

ज्योतिष, Guru Purnima 2024 | आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. बता दे कि इस तिथि को आचार्य पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेदव्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का पूजन करने का विधान बताया गया है. साथ ही इस दिन सभी शिष्य अपने गुरु का पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं, अबकी बार गुरु पूर्णिमा पर कुछ विशेष प्रकार के संयोग भी बन रहे हैं.

guru purnima

गुरु पूर्णिमा पर गुरु और मंगल ग्रह की युति से गुरु मंगल राजयोग निर्माण हो रहा है और कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे, जिस वजह से त्रिग्रही योग भी बन रहा है. ऐसे में गुरु पूर्णिमा पर आपको राशि के अनुसार कुछ खास वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से सुख- समृद्धि के साथ-साथ अक्षय पुण्य की भी प्राप्ति होती है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

सभी 12 राशि के जातक आज के दिन अवश्य करें इन चीजों का दान

मेष और वृश्चिक राशि: इन दोनों ही राशियों के स्वामी मंगल है. ऐसे में इन दोनों राशि के जातकों को आज लाल रंग के कपड़े, फल व गुड़ का दान करना चाहिए.

वृषभ और तुला राशि: इन दोनों ही राशियों पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है, ऐसे में आज के दिन इन दोनों ही राशियों के लोगों के लिए सफेद चीजों का दान करना काफी अच्छा रहेगा. आप सफेद कपड़े, मिश्री, दही, शक्कर आदि का दान कर सकते हैं.

मिथुन और कन्या राशि: इन दोनों ही राशियों पर बुध ग्रह का आधिपत्य है, ऐसे में गुरु पूर्णिमा के दिन इन लोगों को हरे रंग के कपड़े, मूंग दाल, फल आदि चीजों का दान करना चाहिए. इससे इन्हें विशेष लाभ मिलेगा.

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्र देव है, ऐसे में इस राशि के जातकों को चावल, दूध, दही, फल आदि का दान करना चाहिए. ऐसा करने से आपको चंद्र ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा

सिंह राशि: इस राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है. इस राशि के जातकों को आज के दिन गेहूं, केसर आदि चीजों का दान करना चाहिए.

धनु और मीन राशि: इन दोनों ही राशियों पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है, ऐसे में आपको आज पीले वस्त्र, धार्मिक किताबें, शहद, केसर, फल, बेसन की बनी हुई मिठाइयां आदि का दान अवश्य करना चाहिए.

मकर और कुंभ राशि: इन दोनों ही राशियों पर शनि देव का आधिपत्य है, ऐसे में आज के दिन इनको काले तिल, कपड़े, फल आदि चीजों का दान करना चाहिए  ऐसा करने से आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.