ज्योतिष | आज पूरे देश में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस साल अर्धरात्रि में चतुर्दशी तिथि मिल रही है. ऐसे में महाशिवरात्रि और भी खास हो जाती है. महाशिवरात्रि पर फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी व चतुर्दशी का भी संयोग बन रहा है, शिव महापुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था. आज हम आपको शिवरात्रि पर कैसे भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहिए इस बारे में जानकारी देने वाले हैं.
आज शिवरात्रि का पावन पर्व
शिव महापुराण के अनुसार, शिवरात्रि का व्रत रखने से भगवान शिव भक्तों से प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनवांछित फल प्राप्त होता है. कुंवारी कन्याओं को भी इस व्रत को रखना चाहिए, ऐसा करने से उन्हें एक अच्छे वर की प्राप्ति होती है. जो महिलाएं पति एवं परिवार की दीर्घायु की कामना करती है, उन्हें भी शिवरात्रि का व्रत अवश्य रखना चाहिए. आज हम आपको महाशिवरात्रि के पूजा का शुभ मुहूर्त भी बताएंगे.
इस प्रकार करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न
शिवरात्रि के व्रत में आपको सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है और व्रत का संकल्प लेना है. इसके बाद, शिवलिंग या भगवान शंकर की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराए और केसर युक्त जल से बाबा का अभिषेक करें. अब अखंड दीपक जलाना है शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाए. साथ ही, बेलपत्र- भांग- धतूरा गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमलगट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान इत्र चढ़ाए है. इसके बाद, आपको केसर युक्त खीर से बाबा का भोग लगाना है. शिवजी की आरती करें. ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें, इस प्रकार आप काफी आसानी से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं.
शुभ मुहर्त
- अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
- विजय मुहूर्त 14:29 पी एम से 15:15 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त 18:17 पी एम से 18:42 पी एम
- अमृत काल 07:28 एएम से 09:00 एएम
- लाभ – उन्नति 06:49 एएम से 08:15 एएम
- अमृत – सर्वोत्तम 08:15 एएम से 09:42 एएम
- शुभ – उत्तम 11:08 एएम से 12:34 पी एम
- चर – सामान्य 15:27 पी एम से 16:53 पी एम
- लाभ – उन्नति 16:53 पी एम से 18:19 पी एम
- शुभ – उत्तम 19:53 पी एम से 21:26 पी एम
- अमृत – सर्वोत्तम 21:26 पी एम से 23:00 पी एम
- चर – सामान्य 23:00 पी एम से 00:34 ए एम, फरवरी 27
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
