आज मंगल ने किया तुला राशि में प्रवेश, बना नवपंचम योग; इन 3 राशियों का शुरू हुआ अच्छा समय

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है. ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल 45 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. 13 सितंबर यानी कि आज मंगल कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

Rashifal 1

मंगल के शुक्र की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान नवपंचम योग का भी निर्माण होगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

इनका चमकेगा भाग्य

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को गुरु बृहस्पति और मंगल के योग से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. बृहस्पति की दृष्टि पढ़ने से इनकी इनकम में जबरदस्त इजाफाबाद देखने को मिलने वाला है. साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां भी अब दूर हो जाएंगी. जल्द ही, अपना व्यापार शुरू कर पाएंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि: मंगल गुरु का नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. गुरु बृहस्पति की दृष्टि पडने से आपको शिक्षा और करियर में विशेष तरक्की मिलने वाली है. उच्च शिक्षा पाने का आपका सपना पूरा होगा. साथ ही, आपको भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

वृषभ राशि: इस राशि के दूसरे भाव में गुरु बृहस्पति और छठे भाग में मंगल विराजमान है, ऐसे में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब दूर हो जाएगी. पुराने रोगों से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही जातकों के लिए समय काफी अच्छा है. आपको मानसिक शांति मिलेगी, सुख संपदा की भी कोई कमी नहीं होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.