आज मेष राशि में प्रवेश करेंगे बुध, सूर्य और बुध की युति से इन तीन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. वह 21 दिनों में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, 7 मई 2025 को रात 3:53 मिनट पर बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ऐसे में इसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा. खास बात यह होगी कि इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा के नाम से जाने जाने वाले सूर्य देव विराजमान है.

Rashi Parivartan

सूर्य और बुध की युति होने जा रही है, इस वजह से बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण होगा. बुध देव को बुद्धि-व्यापार -संवाद- वाणी आदि का कारक ग्रह माना जाता है. वह एक राशि में लगभग 21 दिनों तक विराजमान रहते हैं. बुध और सूर्य की इस युति की वजह से कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

आज से शुरू होगा इन तीन राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: बुध का मेष राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. व्यापार में भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, अगर पिछले काफी समय से आपकी कोई इच्छा रुकी हुई है, तो अब वह पूरी होती हुई दिखाई दे रही है. इनकम के भी आपको नए स्रोत प्राप्त होंगे. निवेश करने पर लाभ मिलेगा, आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही नौकरी के नए अवसर मिलने वाले हैं, छात्रों के परीक्षा परिणाम भी जल्द ही आ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए समय काफी अच्छा है, पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी. रुका हुआ धन मिलेगा, प्रेम संबंध अच्छे होंगे.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के धन में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपको निश्चित रूप से सफलता मिलने वाली है. निवेश, संपत्ति व शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे. वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है. जीवन में सुख- समृद्धि में वृद्धि होगी. जल्द ही आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.