आज सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन 4 भाग्यशाली राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे सूर्यदेव

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. आज सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. शाम 6:07 पर वह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस राशि परिवर्तन का सभी राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ेगा. सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से चार राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. साथ ही, आर्थिक व व्यापारिक क्षेत्र में भी उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही चार भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Surya Dev

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे सूर्य

मेष राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा, इनकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होने वाली है. इस दौरान आप यात्रा पर भी जा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा, इनको हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

सिंह राशि: सूर्य के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. यदि इन दिनों आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा है और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.

कन्या राशि: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले सूर्यदेव 1 साल के बाद फिर से इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं. जिस वजह से कन्या राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. इनकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि: 365 दिनों के बाद सूर्य फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले है. इस गोचर की वजह से कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. कुंभ राशि के जातकों की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी, उनकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी. इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.