Last Ekadashi 2024: कल है पोष महीने की एकादशी, जाने शुभ मुहूर्त से लेकर व्रत पारण का शुभ समय

ज्योतिष, Last Ekadashi 2024 | हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को विशेष महत्व प्राप्त है. यह तिथि भगवान विष्णु और धन के देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए काफी अहम होती है, हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत भी किया जाता है. साथ ही कुछ चीजों का दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि कब है.

ekadashi 1

कल है एकादशी तिथि

अगर आप भी अपने जीवन में मौजूद दुखों और संकटों से छुटकारा पाना चाहते हैं, आपको निश्चित रूप से कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का व्रत करना चाहिए. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पंचांग के अनुसार पोष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10:29 मिनट पर शुरू हो रही है और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:23 मिनट से शुरू होकर 6:17 मिनट तक रहने वाला है.

पूजा का शुभ मुहर्त

एकादशी तिथि 26 दिसंबर यानी कि कल है. पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि के दिन व्रत का पारण करने का समय 27 दिसंबर को सुबह 7:17 मिनट से लेकर 9:20 मिनट तक रहने वाला है, इस मुहूर्त के दौरान ही एकादशी के व्रत का पारण करना काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि एकादशी की आपकी की गई पूजा सफल हो जाए, तो आपको कुछ मंत्रों का विशेष जाप करना चाहिए. आज हम आपको इसके बारे में भी जानकारी देने वाले है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

अवश्य करें इन मंत्रो का जप

  • ॐ श्री त्रिपुराय विद्महे तुलसी पत्राय धीमहि तन्नोः तुलसी प्रचोदयात
  • ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्
  • ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्
  • ॐ अं वासुदेवाय नमः
  • ॐ आं संकर्षणाय नमः
  • ॐ अं प्रद्युम्नाय नमः
  • ॐ अः अनिरुद्धाय नमः
  • ॐ नारायणाय नम:

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.