कब होगा त्रिग्रही राजयोग का निर्माण, इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव भी सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मार्च महीने में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है. बता दें कि यह योग सूर्य, बुध और शुक्र के संयोग की वजह से बन रहा है, इसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन राशि के जातकों को इस राजयोग से विशेष लाभ मिलने वाला है.

Jyotishi

इन राशि के जातकों की मार्च महीने मे लगेंगी लॉटरी

वृषभ राशि: त्रिग्रही योग के बनने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, यह योग आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है. इस वजह से आपकी आय में इजाफा होने वाला है. साथ ही, निवेश से भी आपको लाभ मिलेगा. अगर आप एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का बिजनेस करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है. कई सोर्सेस से आपको धन मिलेगा. शेयर बाजार में निवेश करने के लिए भी समय बढ़िया है.

मिथुन राशि: जल्द ही, इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होने वाला है, अब आपको काम कारोबार में सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा जातको का भी समय काफी अच्छा रहेगा. प्रमोशन के योग बन रहे है. अगर आप व्यापारी है, तो आप दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करने वाले हैं. बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिलने वाली है. साथ ही, आपके पिता के साथ संबंध काफी मजबूत रहने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

कुंभ राशि: त्रिग्रही योग के बनने से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, यह योग इस राशि के जातकों की कुंडली के धान भाव में बनने जा रहा है. इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. साथ ही, आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, फंसा हुआ धन भी अब आपको मिलेगा. अगर आप कारोबारी है तो आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा, इसमें आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपका व्यक्तित्व भी निखरकर सामने आने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.