Vastu Tips: भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के कुछ विशेष उपाय, हमेशा भरा रहेगा धन का भंडार

ज्योतिष, Vastu Tips | हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी धन की कमी ना हो. आज की इस खबर में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ खास उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. अगर आप इन उपायों को कर लेते हैं, तो आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी. अगर आप भी आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं और आप अपनी इस स्थिति से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं.

Kuber Dev 1

नहीं होगी धन की कमी

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर- पूर्व दिशा को धन और समृद्धि की दिशा कहा जाता है. ऐसे में आपको इस दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए. इसमें भारी समान- कचरा आदि नहीं रखना चाहिए. आप अपने घर की तिजोरी का मुख इस दिशा में कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके धन में बढ़ोतरी होगी. यह दिशा धन के देवता कुबेर की दशा मानी जाती है. तिजोरी का मुंह उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर खुलना चाहिए.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट या तुलसी का पौधा लगाना भी काफी अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में धन की आवक बनी रहती है. अर्थात, आपको जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता.
  • वास्तु शास्त्र में रंग और प्रकाश को भी विशेष महत्व प्राप्त है. आपको धन को आकर्षण करने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा में हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए. दक्षिण- पूर्व दिशा में हल्का लाल या नारंगी रंग ठीक है. घर में रोशनी और हवा का प्रवाह भी बनाए रखना चाहिए.
यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.