शुक्र ने किया वृषभ राशि में गोचर, 25 जुलाई तक बढ़ गई इन तीन राशियों की परेशानियां

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 29 जून 2025 को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. शुक्र के इस गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन राशियों के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें कुछ दिन थोड़ा संभलकर फैसले लेने की आवश्यकता है.

Jyotishi

कुछ दिन संभल कर रहे जातक

मिथुन राशि: शुक्र ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं होगा. आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है, आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है. धन संबंधित मामलों में भी आपको काफी सावधानी बरतनी है. आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी डगमगा सकता है. उन लोगों को खासकर सावधान रहने की आवश्यकता है जो कि विदेशी व्यापार या मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े हुए हैं.

तुला राशि: शुक्र का गोचर इस राशि के आठवें भाव में हो रहा है, ऐसे में इस समय अचानक घटनाओं मानसिक तनाव और करियर से जुड़े बदलावों का आपको सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर भी अचानक नकारात्मक स्थितियां पैदा हो सकती है, ऐसे में आपको आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी. उधार देना या लेनदेन के लिए समय बिल्कुल भी सही नहीं है. आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

मकर राशि: शुक्र का गोचर इस राशि के पांचवें स्थान पर होने जा रहा है. ऐसे में आपको सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी, संतान से संबंधित चिंताएं भी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है. अचानक धन हानि के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में आपको फिजूल खर्ची से बचना है और बजट बनाकर ही कार्य करें.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.