Rashi Parivartan: परसों से इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र देव, 25 दिसंबर तक काटेंगे मौज

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इसी दिशा में अब धन वैभव के दाता के नाम से जाने जाने वाले शुक्र देव भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. शुक्र देव का यह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) इस महीने के आखिरी दिन यानी कि 30 नवंबर को रात 12:05 मिनट पर होने वाला है. बता दे 25 दिसंबर तक शुक्र देव तुला राशि में ही रहने वाले हैं. ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Rashi Parivartan

30 नवंबर से ये जातक करेंगे मौज

मेष राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. शुक्र आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में सफलता के मार्ग खुलने वाले हैं. वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी, एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा. शादी के बंधन में बनने वाले जातकों को भी अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला है. बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं, कुल मिलाकर 25 दिसंबर तक आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कर्क राशि: शुक्र तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई देगी. वाहन या संपत्ति खरीदने के भी योग बनेंगे. आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलने वाला है. वैसे, धन मे निवेश करने का भी अच्छा समय है. पूरे दिसंबर के महीने आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को अपने छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलने वाला है, 25 दिसंबर तक आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है. आप अपने सभी सपने पूरे करने में कामयाब होंगे. अपार धन लाभ के साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं, समाज में आपकी छवि सुधार सकती है. आध्यात्मिक की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा. जल्द ही कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.