29 जून को शुक्र करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, पूरे एक महीनें मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को सुख- समृद्धि- आनंद- प्रेम- धन वैभव ऐश्वर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है. दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्र की स्थिति में जल्द ही बदलाव होने वाला है, इसका प्रभाव भी लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. मई महीने के अंत में शुक्र मेष राशि में और जून महीने में अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में एक राशि में दोबारा प्रवेश करने में शुक्र को 12 से 13 महीना का समय लग जाता है.

Jyotishi

दैत्य के गुरु के इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. 29 जून 2025 को शुक्र देव अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं.

शुरू होगा अच्छा समय

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का लग्न भाव में आना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. आपको शनि के दुष्प्रभावों से भी छुटकारा मिल जाएगा. साथ ही, जीवन में सुख- संपत्ति- धन संपदा की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, छात्रों के लिए भी यह अवधि काफी बढ़िया रहने वाली है. कला के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा, अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

कन्या राशि: शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों का भाग्य बदल देगा, इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे. जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. प्रशासन से संबंधित मामलों में भी आपको खूब लाभ मिलेगा, अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ने वाला है. परिवार और दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. साथ ही, पारिवारिक मामलों में भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

मकर राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है. संतान से जुड़ी हुई सारी परेशानियां अब दूर हो जाएंगी, उच्च शिक्षा पाने का आपका सपना पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है. आपके जीवन में जितनी भी परेशानियां थी, अब वह एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है, आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेंगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.