साल 2023 में इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, यहाँ देखे पूरी डिटेल्स

ज्योतिष | साल 2022 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लग चुके हैं. 8 नवंबर 2022 को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगा. बता दें कि देश दुनिया के करोड़ों लोगों ने चंद्रग्रहण को देखा. इससे पहले 25 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगा था. ग्रहण की अंतिम कड़ी में इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार शाम 5:28 से शुरू हुआ, जो 6:18 पर समाप्त हुआ. इसके साथ ही अब लोग 2023 में लगने वाले चंद्र ग्रहण का इंतजार करने लगे हैं. इस पोस्ट में आपको साल 2023 में लगने जा रहे सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी.

Chandra Grahan

साल 2023 में इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्र ग्रहण सुबह 8:59 से शुरू होकर 10:23 तक लगा था. हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 में पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा और इस दिन शुक्रवार होगा. बता दें कि चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है. ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले स्नान आदि करके पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्य कर लिए जाते हैं. उसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, जो ग्रहण की समाप्ति के बाद ही खोले जाते हैं. चंद्र ग्रहण के बाद मंदिर की पूरी तरह से साफ सफाई की जाती है.

साल 2023 में भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

वहीं, साल 2023 में दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा, इस दिन रविवार होगा. ज्योतिषाचार्य की मानी जाए तो साल 2023 में लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय 1:06 से शुरू होगा और 2:22 पर समाप्त होगा. देश में चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट और 16 सेकेंड होगी. साल 2022 की तरह ही साल 2023 में भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे, यह दोनों ही सूर्य ग्रहण दिल्ली समेत देश में दिखाई नहीं देंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण सुबह 7:04 से शुरू होगा, जो दोपहर 12:29 तक रहेगा.

पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण: 20 अप्रैल 2023

यहाँ दिखेगा: दक्षिण/ पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, हिन्दमहासागर और प्रशांत महासागर में

दूसरा चंद्रग्रहण: 5- 6 मई 2023

यहाँ दिखेगा: दक्षिण/ पूर्व यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका में.

तीसरा सूर्य ग्रहण: 14 अक्टूबर 2023

यहाँ दिखेगा: पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और आर्कटिक में.

चौथा आंशिक चंद्रग्रहण: 28- 29 अक्टूबर 2023

यहाँ दिखेगा: यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर/पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में.

2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा, इस दिन शनिवार पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सूर्य ग्रहण भी दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे भारत में नहीं दिखाई देगा. साल 2023 में लगने वाले दोनों ही सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!