मंडियों में 1121 और 1718 व मुच्छल धान की आवक ने पकड़ी रफ्तार, फटाफट देखें किसानों को क्या मिल रहा भाव

कैथल | हरियाणा में इस समय धान कटाई का सीजन जोरों पर है. मंडियों में बासमती धान की किस्म 1121 और मुच्छल किस्म की आवक रफ्तार पकड़ने लगी है. इन किस्मों के भाव की बात करें, तो हाथ कटाई वाला धान 4 हजार से 4,200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है, जबकि कंबाइन मशीन से निकाला गया धान भी इस भाव से मामूली अंतर के साथ बिक रहा है. पिछले साल की तुलना में भाव 300 रुपए प्रति क्विंटल तक कम हैं, जिसके चलते किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

Dhan Mandi

धान किस्मों का ताजा भाव

किसानों का कहना है कि पिछले साल हर किस्म के धान के भाव में तेजी थी, लेकिन इस बार भाव में सीजन की शुरूआत से ही गिरावट रही है. ज्यादा बारिश के चलते एक तो पैदावार प्रभावित हुई है और ऊपर से उचित भाव नहीं मिल रहा है. ऐसे में किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है.

1509 किस्म के भाव की बात करें तो 3 हजार प्रति क्विंटल से भी नीचे बिक रहा है. 1509 धान का अधिकतम भाव 2,900 रुपये तक रहा. वीरवार को मुच्छल धान कंबाइन मशीन से निकाला हुआ 3,200 रुपए और हाथ कटाई वाला 3,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका हैं. 1718 किस्म का कंबाइन मशीन से निकाला गया धान का भाव 3,300 रुपए और हाथ कटाई का 3600-3800 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा.

किसानों से आग्रह

कैथल मंडी के दौरे पर पहुंचे डीसी ने अधिकारियों को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों और किसानों को परेशानी न हो. उन्होंने मंडी परिसर में किसानों के लिए बिजली- पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए. उन्होंने किसानों से फसल को अच्छी तरह सुखाकर व साफ कर मंडी में लाने का भी आग्रह किया, ताकि उन्हें फसल बेचने में आसानी हो सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.