हरियाणा में सरसों उत्पादक किसानों को मिल रहा रिकॉर्ड तोड भाव, MSP को छोड़ दिया पीछे

कैथल | हरियाणा में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रदेश की अनाज मंडियों में सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होनी है लेकिन उससे पहले ही किसानों को रिकॉर्ड तोड भाव मिल रहा है जिसकी खुशी किसानों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है.

Sarso Ka Khet

MSP से ज्यादा मिल रहा भाव

कैथल जिले की नई अनाज मंडी की बात करें तो यहां सरसों की आवक शुरू हो चुकी है. किसान पीली व काली सरसों लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं और किसानों को उम्मीद से ज्यादा भाव भी मिल रहा है. ऊंचा भाव मिलने की खुशी जाहिर करते हुए किसानों ने कहा कि इससे काफी हद तक फायदा पहुंचेगा. आजकल खाद-बीज, कीटनाशक दवाओं से लेकर अन्य खर्च बहुत होने लगा है लेकिन अब उचित भाव मिलने से बढ़िया आमदनी हो जाएगी.

कैथल जिले की मंडियों में प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 6600- 6700 रुपए प्रति क्विंटल सरसों खरीदी जा रही है जो सरकार द्वारा निर्धारित MSP 6200 रुपए प्रति क्विंटल से 500 रुपए तक ज्यादा है. कैथल शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी व नई अनाज मंडी के अलावा राजौंद व कलायत की अनाज मंडी को सरसों की खरीद का केंद्र बनाया गया है.

किसानों को मिलेगी मूलभूत सुविधाएं

हैफेड इंस्पेक्टर संजीव ढुल ने बताया कि 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होगी. जिला प्रशासन द्वारा सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं ताकि फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो. किसानों के लिए मंडियों में तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा.

प्राइवेट एजेंसियां सरसों खरीद रही है और किसानों को MSP से ज्यादा भाव मिल रहा है जो उनके लिए फायदेमंद है. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी सरसों की फसल अच्छी तरह सुखाकर लाए ताकि उचित भाव मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.